भारत की प्राचीनतम सभ्यता~हड़प्पा सभ्यता ~ Ancient India

भारत की प्राचीनतम सभ्यता~हड़प्पा सभ्यता

सिंधु घाटी सभ्यता(हड़प्पा सभ्यता)


आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व सिंधु व सिंधु की सहायक नदियों व घाटियों में एक सुंदर उत्कृष्ट एवं समुन्नत सभ्यता प्रस्फुटित हुई जिसे सिंधु घाटी सभ्यता कहा जाता है।

                 


सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की चार प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है।इन सभ्यताओं का विकास-

1.भारत में सिंधु व इसकी सहायक नदियों की घाटियों में ।
2. अफ्रीका में नील नदी के किनारों पर ।
3. मैसोपोटामिया में दजला नदी तथा फरात नदियों के कछारों पर तथा
4. चीन में यांग टी सिक्यांग नदियों के आसपास इस सभ्यता का विकास हुआ।
यूनानी सभ्यता संभवतया इन चारों सभ्यताओं की अपेक्षा कुछ देरी से आई।इसकी प्राचीनता के लिहाज से  सिंधु घाटी की खोज होने भारत के सुव्यस्थित एवं सुविकसित सभ्यता तथा संस्कृति का इतिहास सिंधु घाटी से प्रारंभ होता है।

इस अज्ञात सभ्यता की खोज का श्रेय 'रायबहादुर दयाराम साहनी' को जाता है। उन्होंने ही पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक 'सर जॉन मार्शल' के निर्देशन में 1921 में इस स्थान की खुदाई करवायी। लगभग एक वर्ष बाद 1922 में 'श्री राखल दास बनर्जी' के नेतृत्व में पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के 'लरकाना' ज़िले के मोहनजोदाड़ो में स्थित एक बौद्ध स्तूप की खुदाई के समय एक और स्थान का पता चला। इस नवीनतम स्थान के प्रकाश में आने क उपरान्त यह मान लिया गया कि संभवतः यह सभ्यता सिंधु नदी की घाटी तक ही सीमित है, अतः इस सभ्यता का नाम ‘सिधु घाटी की सभ्यता‘ (Indus Valley Civilization) रखा गया। सबसे पहले 1927 में 'हड़प्पा' नामक स्थल पर उत्खनन होने के कारण 'सिन्धु सभ्यता' का नाम 'हड़प्पा सभ्यता' पड़ा। पर कालान्तर में 'पिग्गट' ने हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ों को ‘एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वा राजधानियां‘ बतलाया।

अब तक भारतीय उपमहाद्वीप में इस सभ्यता के लगभग 1000 स्थानों का पता चला है जिनमें कुछ ही परिपक्व अवस्था में प्राप्त हुए हैं। कुछ प्रमुख नगरों के नाम हैं:-

1.हड़प्पा,     2.मोहनजोदाड़ो,

3.चन्हूदड़ों,   4.लोथल,

5.कालीबंगा,  6.हिसार   

7.बणावली आदि।

Oldest