बृहद्रथ (Brihadratha)
महाभारत और पुराणों के अनुसार, मगध का प्राचीनतम राजवंश बृहद्रथ वंश था जिसकी स्थापना बृहद्रथ ने की । बृहद्रथ के पिता का नाम वसु था तथा गिरिव्रज (राजगृह) इसके राज्य की राजधानी थी ।
जरासंध (Jarasandh)
बृहद्रथ का पुत्र जरासंध (Jarasandh) एक पराक्रमी राजा था। उसने अनेक राजाओं को पराजित किया।
वह अपने राज्य का विस्तार समस्त उत्तरी भारत में करना चाहता था लेकिन पांण्डवों एवं कृष्ण के विरोध के कारण न कर सका और अन्ततः मल्ल युद्ध में भीम के हाथों मारा गया।
रिपुंजय
रिपुंजय बृहद्रथ वंश का अंतिम शासक था।उसके मंत्री पुलिक ने उसकी हत्या करवाकर अपने पुत्र को गद्दी पर बैठाया।पुलिक का पुत्र ज्यादा दिन शासन नहीं कर सका और भट्टिय नामक सामंत ने उसकी हत्या कर दी तथा उसने अपने पुत्र बिम्बिसार को मगध (Magadha) के सिंहासन पर बैठाया । इसी के साथ मगध में एक नए राजवंश का उदय हुआ।
